फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियां: 11 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती

Mon, 08 Jul 2013 12:34 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा पुलिस बल में 11 हजार सिपाहियों की भर्ती की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मचारियों की संख्या भी अब बढ़ाकर 10 प्रतिशत की जाएगी। इससे लगभग 1500 महिला कर्मचारियों की भर्ती होगी।

रविवार को हुड्डा ने यह घोषणा गुड़गांव के भौंड़सी स्थित पुलिस अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र(आरटीसी) में रंगरूट सिपाहियों के सातवें बैच के दीक्षांत समारोह के अवसर पर की।

इस अवसर पर 674 जवानों को प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत कर्तव्य परायणता और देश के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रंगरूट सिपाहियों को मुख्यमंत्री ने पुरुस्कार भी प्रदान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें