फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का गांव किनाना का दौरा रद्द

Sun, 08 Sep 2013 01:24 AM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद जिले के गांव किनाना कन्या प्राथमिक पाठशाला के रास्ते से अवैध कब्जे खाली करवाने के फेर में गांव में रविवार को होने वाली सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की जनसभा को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन



सांसद की जनसभा अब किनाना के पड़ोसी गांव अनूपगढ़ में होगी। इसके लिए बकायदा दोपहर बाद गांव में घोषणा कर दी गई। हालांकि जो लोग धरने पर बैठे हैं।


उन्होंने तो कई दिन पहले ही यह कहना शुरू कर दिया था कि उनका सांसद के कार्यक्रम से कोई विरोध नहीं है। केवल जुलाना के पूर्व विधायक आईजी शेर सिंह से ही उनका विरोध था।


अनूपगढ़ में जनसभा को संबोधित करने के लिए सांसद रविवार सुबह नौ बजे शताब्दी से जींद पहुंचेंगे। इसके साथ ही जींद में पहली बार शताब्दी का ठहराव होगा, जिसकी लोग काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे।पूर्व विधायक शेर सिंह बीते 3 सितंबर को सांसद दीपेंद्र हुड्डा की जनसभा के लिए बैठक करने गांव में आए
विज्ञापन


थे, गांव में स्कूल के रास्ते से कब्जे हटवाने को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों ने उन्हें पंचायत घर में बोलने तक नहीं दिया। प्रशासन के संज्ञान में मामला आया तो प्रशासन ने धरने पर बैठे लोगों से बातचीत करनी शुरू की। अधिकारी

कई दिनों तक गांव में गए, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। शनिवार को धरने के तेरह दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन न तो प्रशासन उनकी मांग को पूरा करवा पा रहा है और न ही ग्रामीण अपनी मांग से पीछे हट रहे हैं।


सांसद दीपेंद्र हुड्डा के किनाना गांव के कार्यक्रम को देखते हुए डीसी ने पांच दिन पहले कहा था कि दस सितंबर तक मामले को निपटा दिया जाएगा, लेकिन अब दस सितंबर को आने में दो दिन ही शेष बचे हैं। लेकिन लगता नहीं है कि दो दिन में मामले का हल निकल जाएगा।


धरने का नेतृत्व कर रहे सुरेंद्र आर्य ने बताया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम का विरोध बिल्कुल भी नहीं किया जाएगा। सांसद जनसभा करके  लोगों की समस्याएं सुनें और हल निकालें।


जब सुरेंद्र आर्य से यह पूछा गया कि उनके गांव का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है तो उन्होंने कहा कि सुबह एक गाड़ी से मुनादी की जा रही थी कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा अनूपगढ़ गांव में लोगों को संबोधित करेंगे।

विकास परियोजनाओं का उद्घाटन आज
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा 8 सितंबर को जुलाना हलके के विभिन्न गांवों का दौरा कर कई विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।


पूर्व विधायक शेर सिंह ने बताया कि सांसद रविवार सुबह ढिगाना गांव से अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके उपरांत अनूपगढ़ गांव में विकास परियोजनाआें का उद्घाटन करने के बाद जै-जै वंती, गढ़वाली, बक्ताखेड़ा, खरैंटी, करेला, झमोला, कमाचखेड़ा, शादीपुर जुलाना, बुढ़ाखेड़ा, लिजवाना कलां, करसोला और जुलाना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।


जींद को शताब्दी का तोहफा मिला
जींद के लोगों को शताब्दी ट्रेन का तोहफा मिल गया है। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा रविवार को नई दिल्ली से चलने वाली शताब्दी से जींद पहुंचेंगे।


इस रूट पर नई दिल्ली से रोहतक के बाद जींद अब दूसरा स्टेशन होगा। अब यह ट्रेन सप्ताह में सभी सातों दिन इस रूट पर चलेगी।दिल्ली-लुधियाना वाया रोहतक रूट पर इस शताब्दी सेवा का पहला परिचालन नवंबर 2011 से हुआ था।


रेल सेवा की शुरूआत से ही हरियाणा में पहला स्टापेज रोहतक निर्धारित किया गया था, लेकिन जींद जिले की ओर से भी इस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी।


नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 7 बजे चलने वाली शताब्दी सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर जींद स्टेशन पर पहुंचेगी। जींद और आसपास के क्षेत्रों में हौजरी कारोबारियों के लिए बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें