फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत

Fri, 20 Dec 2013 11:09 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव वीरुवालागुढ़ा में बुधवार रात हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी बलवान की शुक्रवार शाम को पुलिस हिरासत में मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी की हिरासत में मौत के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई। पहले तो इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन मौत की सूचना मृतक के परिजनों तक पहुंच गई। मृतक के परिजन थाना बड़ागुढ़ा पहुंच गए और विरोध जताना शुरू कर दिया। एसएसपी सौरभ सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी न्यायिक जांच करवाने की सिफारिश की जाएगी। फिलहाल विभागीय जांच एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा को सौंपी गई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाएगा।


थाना बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव वीरुवालागुढ़ा में बुधवार रात को तेज आवाज में डैक बजाने से रोकने पर पांच लोगों ने काकलूराम की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी। बचाव में आई काकलू की पत्नी सोना देवी को घायल कर दिया था। पुलिस ने सोना देवी के बयान पर शंभू पुत्र बलबीर सिंह, बलवान पुत्र नत्थूराम, बलबीर पुत्र अमर सिंह और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इस मामले में जांच कर रही बड़ागुढा पुलिस ने हत्या आरोपी बलवान सिंह और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को आरोपियों को सीआईए में पूछताछ के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यहां पूछताछ के दौरान बलवान की मौत हो गई। पुलिस बलवान को पहले एक निजी अस्पताल में लेकर गई थी, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस की एक टीम शव को सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर चली गई।



वहीं, हिरासत में हत्या आरोपी की मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नही था। मृतक के भाई जस्सी ने बताया कि उसके भाई को पुलिस पकड़कर ले गई थी। उसके बाद उसकी कोई सूचना नहीं मिली।


दो माह पहले भी हुई थी पुलिस की किरकिरी
पुलिस हिरासत में मौत होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसी वर्ष अंबाला में 15 अक्तूबर को पुलिस हिरासत में लिए गए दलित युवक रामकुमार का शव रेल की पटरियों पर मिला था। उसे पुलिस ने चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए पकड़ा था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस हिरासत में रामकुमार की मौत हुई थी। इस मामले में दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन



पुलिस हिरासत में बलवान की मौत होने की न्यायिक जांच करवाई जाएगी। फिलहाल इस मामले की जांच एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा कर रहे हैं। शनिवार को मेडिकल बोर्ड का गठन करवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- सौरभ सिंह, एसएसपी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें