फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर कंपनी में डकैती

Sat, 11 Jan 2014 08:18 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात नकाबपोश बदमाशों ने भाखरी इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित एक कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर वहां से पांच लाख रुपये का माल उड़ा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रीनवैली सेक्टर 41-42 के रहने वाले सतीश गुप्ता की भाखरी इंडस्ट्रियल एरिया में पीपी फोर्जिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है। सतीश गुप्ता ने बताया कि कंपनी में ट्रैक्टर पार्ट्स बनते हैं। झारखंड निवासी निजामुद्दीन व उसका रिश्तेदार इरफान कंपनी में काम करने के साथ ही रात को गार्ड रूम में यहीं रहते हैं। शुक्रवार रात दोनों गार्ड रूम में सोए हुए थे।

12:30 बजे हथियारों से लैस पांच नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर कंपनी में आ गए और निजामुद्दीन व इरफान को बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों के हाथ पैर बांधकर उनके ऊपर कंबल डाल दिया। इसके बाद बदमाश गेट को खोलकर एक कैंटर कंपनी के अंदर ले गए।
विज्ञापन


उन्होंने वहां रखी 10 टन लोहे की रॉड को कैंटर में भर लिया और करीब ढाई बजे वहां से चले गए। कैंटर जाने के कुछ देर बाद तक पांच बदमाश गार्ड रूम के बाहर ही खड़े रहे। इसके बाद दोनों कर्मचारियों में से एक का मोबाइल फोन व दूसरे के फोन से बैट्री निकालकर उन्हें बंधन मुक्त कर फरार हो गए।

दोनों ने पाली में रहने वाले ठेकेदार समीर के घर पहुंचकर घटना की सूचना दी। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीमें व सेक्टर-55 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सतीश गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी से बदमाश करीब पांच लाख रुपये का माल ले गए हैं।
विज्ञापन

       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें