फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक, 50 हजार नए कनेक्शन सहित सेवाएं ठप

Tue, 20 May 2025 08:25 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

अधिकारी ने जानकारी दी कि तकनीकी विशेषज्ञ इस समस्या के समाधान के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और अगले 48 घंटों में सभी सेवाएं पहले की तरह बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
साइबर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 मई 2025 से साइबर अटैक की घटना सामने आई है। इस हमले के कारण नए उपभोक्ताओं के लिए बिजली कनेक्शन और अन्य तकनीकी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साइबर अटैक के चलते वेबसाइट की कार्यक्षमता प्रभावित हुई है, जिससे उपभोक्ता सेवाएं बाधित हो रही हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने जानकारी दी कि तकनीकी विशेषज्ञ इस समस्या के समाधान के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और अगले 48 घंटों में सभी सेवाएं पहले की तरह बहाल होने की उम्मीद है। इस हमले के कारण अब तक 50,000 से अधिक नए बिजली कनेक्शन के आवेदन लंबित हो गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें