अंबाला के नारायणगढ़ में अंतरराज्जीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरीशुदा 8 ट्रैक्टर, एक ट्रॉली व एक रोटावेटर बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सीआईए नारायणगढ़ ने निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 22 अक्तूबर 2021 को थाना मुलाना में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान जिशन निवासी गांव घघरोह, थाना सरसावा, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई थी।
ये भी पढ़ें-
थाने को घेरकर बैठे किसानः चढूनी ने लगाया पुलिस पर किसानों को पीटने व पगड़ी उतारने का आरोप, केस दर्ज कराने की मांग
आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने भूरा निवासी अलीपुर भागूवाला, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश व अन्य साथियों के साथ मिलकर नारायणगढ़, शहजादपुर, मुलाना, यमुनानगर व करनाल क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की हैं। इसके बाद दूसरे आरोपी को काबू कर लिया गया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी गांव पंजलासा ने शिकायत दी थी।
ये भी पढ़ें-
हरियाणा: कर्मचारियों ने दिवाली से पहले मांगा वेतन, सर्व कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखा पत्र
वहीं, राजेन्द्र सिंह निवासी गांव अम्बली, धामू हुसैन निवासी फिरोजपुर काठका ने थाना नारायणगढ़ में ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह निवासी सिरसगढ़ थाना मुलाना व सलीम खान निवासी गांव तलहेड़ी गुजरान ने थाना शहजादपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच सीआईए नारायणगढ़ को जांच सौंपी थी।