फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में डबल मर्डर: सेवानिवृत्त फौजी ने दिवाली के दिन की मां-बेटे की हत्या

Sat, 06 Nov 2021 01:05 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली (रेवाड़ी)

सार

असम राइफल से सेवानिवृत्त एक फौजी ने दिवाली के दिन मां-बेटे की जान ले ली। उसने छोटे भाई की पत्नी और उसके बेटे को गोली मार दी। आरोपी अकसर शराब के नशे में रहता था। वारदात के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी हाथ में रिवॉल्वर लेकर बैठे मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के ही दिन हर कोई त्योहार हंसी-खुशी से मना रहा था, लेकिन एक भाई ने छोटे भाई की पत्नी और उसके बेटे की जान लेकर खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार के लोगों के अनुसार असम राइफल से सेवामुक्त विक्रम अकसर शराब के नशे में रहता था। दिवाली के दिन भी शराब पीकर मौत हो चुके भाई विजय की पत्नी विधवा सुषमा से झगड़ा करने लगा। वह तैश में आया और सुषमा व उसके बेटे शिवम और छोटे भाई अजय के बेटे को गोली मार दी। मां-बेटे की हत्या का पता चलते ही दिवाली मनाने में जुटे लोग सब कुछ छोड़कर मौके पर पहुंच गए। गांव में दीपावली की खुशियों की जगह चारों तरफ मातम छा गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जहरीली हुई हवा: दिवाली के दूसरे दिन भी अबोहवा खराब, देश के सर्वाधिक प्रदूषित 20 शहरों में 11 हरियाणा के
 
पहले भी फायरिंग का आरोप
बताया जा रहा है कि सेना से सेवानिवृत्त विक्रम कई बार हवा में फायरिंग कर चुका है। उस पर पटौदी में एक केस भी दर्ज हुआ था। इस बार इस सनकी रिटायर्ड फौजी ने खुद के परिवार के ही लोगों को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से निशाना बना डाला। विक्रम अपने परिवार में सबसे बड़ा है। उसके छोटे भाई विजय की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। अब उसकी पत्नी संतोष व बेटे शिवम को खुद विक्रम ने ही मौत के घाट उतार दिया। इस बारे में में डीएसपी कोसली मुकेश कुमार ने बताया कि पहले पुलिस को कंट्रोल रूम पर सिर्फ अनुज को गोली मारने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कोरोना काल : देश में बढ़े खुदकुशी के मामले, हरियाणा में बीते साल की तुलना में केस घटे

जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि आरोपी ने भाई की पत्नी और उसके बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जब घर के भीतर घुसी तो आरोपी विक्रम हाथ में रिवॉल्वर लिए बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामला घरेलू विवाद का है। मामले की जांच जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें