एडीजीपी ममता सिंह ने पंचकूला से महिला कोच का अतीत टटोलना शुरू किया है। खेल विभाग से भी महिला कोच की नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी है। गृह मंत्री अनिल विज ने विभाग के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। महिला कोच ने कहा कि चंडीगढ़ का मामला है, हरियाणा पुलिस की कमेटी का क्या मतलब है।
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एडीजीपी ममता सिंह ने पंचकूला पहुंच कर अपनी टीम के अधिकारियों सुमेर सिंह और राजकुमार कौशिक के साथ बैठक कर घटना के सबंध में तथ्य पता लगाने के लिए कहा है। उन्होंने खेल विभाग से भी महिला के आचरण के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
एडीजीपी आज गुरुग्राम के लिए रवाना हुई हैं। आज वहां से लौटकर इस घटना में अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अपने कनिष्ठ अधिकारियों को घटनाक्रम की एक-एक कड़ी की गहनता से जांच के लिए कहा है। कमेटी का मानना है कि जल्द से जल्द डीजीपी को इस संबंध में तथ्यों की जांच करकेरिपेार्ट सौंप दी जाए।
उधर, गृह मंत्री अनिल विज भी इस मामले को लेकर सकिय हो गए हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समय से विज बीमार चल रहे थे। खांसी, जुकाम और कफ केकारण उनकी फोन पर या किसी अन्य से मौखिक बात नहीं हो रही थी। आज ठीक होने के बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांग ली है।
विज्ञापन
मैं देख रहा हूं कि पूरा घटनाक्रम कैसे हुआ। चूंकि मंत्री ने जांच की मांग की थी, इसलिए इस मामले में तथ्यों का पता लगाना जरूरी था। ममता सिंह की अध्यक्षता में इसी लिए फैक्ट फाइडिंग कमेटी का गठन किया गया है। -अनिल विज, गृह मंत्री हरियाणा
आयोग ने मेरी सुनवाई नहीं की : कोच
पीड़ित महिला कोच ने अमर उजाला से बातचीत में बताया है कि वह महिला आयोग से कई बार गुहार लगा चुकी है। आयोग ने मेरी बात पर सुनवाई नहीं की, जबकि मंत्री को क्लीन चिट दी जा रही है। वैसे भी यह मामला चंडीगढ़ का है। इस मामले में मैंने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। हरियाणा पुलिस की कमेटी का इस मामले में हस्तक्षेप का क्या मतलब।