फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व खेलमंत्री संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग के लिए याचिका, कहा- सच्चाई का पता लगाने के लिए जरूरी

Wed, 22 Mar 2023 02:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

महिला कोच से छेड़छाड़ के मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के पूर्व खेलमंत्री संदीप सिंह के ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
महिला कोच व संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कोच से छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के पूर्व खेलमंत्री संदीप सिंह के ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की है। पुलिस ने याचिका में कहा है कि मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए संदीप सिंह की ब्रेन मैपिंग करवानी है।

विज्ञापन


एसआईटी कर रही मामले की जांच
पीसीएस सिविल जज तेजप्रताप सिंह रंधावा की अदालत ने संदीप सिंह को 31 मार्च को याचिका पर जवाब देने को कहा है। याचिका पर सुनवाई उसी दिन होगी। संदीप सिंह के खिलफ 31 दिसंबर 2022 को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। मामले में अब तक संदीप सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला कोच का आरोप है कि संदीप सिंह ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें