पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में चोटें आईं, जिन्हें नागरिक अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और वारदात में शामिल अन्य लोगों व साजिश का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एसटीएफ रोहतक और झज्जर पुलिस ने ढाकला गांव में हुई गैंगवार हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 12 नवंबर को हुई थी, जिसमें घर में घुसकर की गई अंधाधुंध फायरिंग में बलराम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि विकास घायल हो गया था। पुलिस ने खुलासा किया है कि यह वारदात पुरानी आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन
एसटीएफ रोहतक ने जांच के दौरान तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। बीती रात गुढ़ा फ्लाईओवर के पास संयुक्त कार्रवाई में सागर जून उर्फ भोलू निवासी नूना माजरा और पंकज निवासी बराही को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को उत्तर प्रदेश नंबर की बोलेरो गाड़ी सहित पकड़ा गया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में चोटें आईं, जिन्हें नागरिक अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और वारदात में शामिल अन्य लोगों व साजिश का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसीपी शमशेर सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सागर ने अपने चाचा सुरेंद्र की 20 अगस्त 2021 को हुई हत्या का बदला लेने के लिए विकास पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में विकास और बलराम घायल हुए थे, बाद में बलराम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।