फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का फेसबुक पेज हुआ हैक, परिचितों से की पैसों की मांग

Mon, 27 Nov 2023 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

उन्होंने सोशल मीडिया पर फेसबुक पेज हैक होने की जानकारी सांझा की और अपने परिचितों से किसी प्रकार के पैसों का भुगतान न करने की अपील की। वहीं फतेहाबाद पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
facebook hack
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़ का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया। साइबर ठगों द्वारा राखी मक्कड़ के फेसबुक फ्रेंड, परिचित व रिश्तेदारों से मैसेंजर के माध्यम से धन राशि की मांग की जा रही है। राखी मक्कड़ ने इसकी जानकारी सांझा करते हुए अपने फॉलोअर्स व रिश्तेदारों से अपील की है कि वे किसी भी भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी प्रकार की राशि को ट्रांसफर करें। रात को राखी मक्कड़ को जब इस बारे पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को भी शिकायत दी।
विज्ञापन


राखी मक्कड़ ने बताया कि साइबर ठगों ने उनके फेसबुक फ्रेंडस के साथ मैसेंजर पर बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें अर्जेंट पैसों की आवश्यकता है, वह पैसे ट्रांसफर कर दें, वह उसे कल लौटा देंगी। राखी मक्कड़ के फेसबुक फ्रेंडस को पता था कि राखी मक्कड़ आत्मनिर्भर हैं और वे ऐसे पैसों की मांग नहीं कर सकती।

ऐसे में रात को ही उनके पास फोन आने शुरू हो गए। राखी मक्कड़ ने बताया कि रात को उन्हें अंबाला, कुरुक्षेत्र, रतिया, टोहाना, फतेहाबाद, सिरसा सहित कई जगहों से परिचितों के फोन आए और पैसों के बारे में पूछा। इस पर राखी मक्कड़ को फेसबुक पेज हैक होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें