शहरी विकास प्राधिकरण में कार्यकरत एक जेई की शिकायत पर धोखाधड़ी कर 23 लाख रुपये हड़पने और महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जेई ने कहा कि उसने गांव के ही एक ही व्यक्ति को उसकी गाड़ी पर चालक के तौर पर रखा था। एक साल पहले वह बिना बताए नौकरी छोड़कर चला गया। उसके बाद उसकी पत्नी जेई से बात करने लगी। इसी दौरान दोनों के बीचशारीरिक संबंध बने थे। 11 नवंबर को महिला ने फोन कर जेई को बुलाया कि उसकी तबीयत खराब है।