फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत भी जुदा ना कर पाई इश्क के परवानों को

Thu, 27 Feb 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रेवाड़ी के कोसली में तीन दिन से लापता एक प्रेमी जोड़े का शव जेएलएन नहर में रेलवे पुल के पास मिला है। प्रेमी जोड़े का एक-एक हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम रेवाड़ी में करवाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस कारण मामले को लेकर ऑनर किलिंग की भी चर्चा है।
विज्ञापन


नाहड़ पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि गांव सुधराना के पास रेलवे पुल के नीचे नहर पर एक महिला के कपड़े और एक युवक का पहचान पत्र पड़ा है। नाहड़ चौकी प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने सुबह सात बजे नहर का पानी रुकवाकर नहर में सर्च अभियान चलाया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोर टीम को पहले लड़की का शव दिखायी दिया। इसके बाद लड़की के हाथ से लड़के का हाथ भी बंधा मिला। दोनों की पहचान गांव सुधराना निवासी अश्वनी पुत्र कृष्ण और गांव की ही एक युवती के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 फरवरी से लापता था प्रेमी जोड़ा

बताया जा रहा है कि यह प्रेमी जोड़ा 24 फरवरी की शाम से घर से लापता था। पुलिस ने रेवाड़ी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पास अभी दोनों के परिजनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

इस संबंध में 24 घंटे पहले गांव सुधराना निवासी मृतक युवती के पिता की तरफ से नाहड़ पुलिस चौकी में अज्ञात युवक के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने का केस दर्ज करवाया गया था।

दो माह के दौरान यह दूसरा मामला है, जब युवक और युवती के शव नहर में मिले हैं। इससे पहले 24 जनवरी को इसी नहर में गांव जुड्डी पंप हाउस के नजदीक नहर से एक प्रेमी जोड़े का शव बरामद किया गया था। डीएसपी धनपती के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें