फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर: हरियाणा में किया संगठन विस्तार, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेवारी?

Thu, 03 Sep 2026 06:44 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

नई टीम में तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव और पांच सचिव बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ के अनिल फांदन, कुरुक्षेत्र की सुनीता नेहरा और भिवानी के अजय वैद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में दलित मतदाताओं के बीच संगठन को मजबूत करने की कवायद में कांग्रेस ने प्रदेश के अनुसूचित जाति विभाग का विस्तार किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने 27 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

विज्ञापन


नई टीम में तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव और पांच सचिव बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ के अनिल फांदन, कुरुक्षेत्र की सुनीता नेहरा और भिवानी के अजय वैद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोहतक, कैथल, पानीपत, गुरुग्राम, भिवानी, महेंद्रगढ़ और करनाल से नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। महासचिवों में भिवानी, फतेहाबाद, पुंडरी, रेवाड़ी, पानीपत, कुरुक्षेत्र, रोहतक, करनाल और कैथल के नेताओं को जगह दी गई है। गोहाना, कैथल, लोहारू और फतेहाबाद से पांच नेताओं को सचिव बनाया गया है। 

कांग्रेस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों को प्रतिनिधित्व देकर अनुसूचित जाति विभाग का आधार जिला स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया है। खास तौर पर भिवानी, कैथल, फतेहाबाद, रोहतक, पानीपत, महेंद्रगढ़ और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों से कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व निभाने में मार्गदर्शन और सहयोग देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें