फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्यूनिटी सेंटर बुक करना हुआ आसान

Fri, 27 Dec 2013 08:48 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के  दायरे में आने वाले कम्यूनिटी सेंटरों की बुकिंग अब सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये होगी। हुडा के सेक्टर एरिया के कम्यूनिटी सेंटर की तरह साधारण आवेदन पर ही बुकिंग मिल जाएगी। बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगी।
विज्ञापन


अब तक निगम के कम्यूनिटी सेंटर को बुक कराने में दो सप्ताह का समय लगता था। बुकिंग के लिए आवेदन नागरिक सुविधा केंद्र में जमा कराने के बाद उस पर दर्जनभर अधिकारियों के हस्ताक्षर होते। फाइल कई टेबल से गुजरते हुए संयुक्त आयुक्त तक पहुंचती। इसके बाद उसी प्रक्रिया से वापस होती।

बुकिंग मिलने के बाद आवेदक को अपनी सुरक्षा निधि वापस लेने के लिए भी इस प्रक्रिया से गुजरना होता। निगम पार्षद अनूप सिंह तथा रमारानी राठी ने इस प्रक्रिया को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरह से सरल करने की मांग सदन की बैठक में की थी, जिस पर पूर्व निगम आयुक्त पीसी मीणा ने सहमति दे दी थी। निगम अधिकारियों ने हुडा अधिकारियों से कम्यूनिटी सेंटर की बुकिंग प्रक्रिया की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


हुडा अधिकारियों ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम में आवेदन तथा शुल्क अदा करने के बाद मौके पर ही बुकिंग कंफर्म कर दी जाती है। बुकिंग के लिए सेक्टर के लोगाें को प्राथमिकता दी जाती है।

अब निगम ने भी इसी सिस्टम को लागू करने का फैसला लिया है। इस सिस्टम में नागरिकों की ओर से जमा कराया गया सिक्योरिटी का डिमांड ड्राफ्ट कैश नहीं कराया जाएगा। बुकिंग समाप्त होने के बाद यही ड्राफ्ट वापस दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें