फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ठंड का कहर: दस डिग्री तक गिरा दिन का तापमान, धुंध का ऑरेंज अलर्ट

Sun, 21 Dec 2025 08:28 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

उत्तरी हरियाणा के एक दो इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी व नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
ठंड और कोहरे का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में ठंड का कहर शनिवार को भी जारी रहा। राज्य के कई जिलों में दिन के तापमान में सात से दस डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। फरीदाबाद में 8.8 डिग्री, गुरुग्राम में 7.3 डिग्री और नूंह में 10.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक 21 दिसंबर को कई इलाकों में गहरी धुंध छाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 को हल्की धुंध रहेगी और 23 दिसंबर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 24 दिसंबर से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा। कई इलाकों में फिर से गहरी धुंध की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया, हरियाणा 24 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 20 दिसंबर की रात से राज्य के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाएगा। 22 दिसंबर तक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे।

उत्तरी हरियाणा के एक दो इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी व नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। 24 दिसंबर से तापमान में फिर से गिरावट दर्ज आएगी। शीत लहर चलेगी। इससे रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ इलाकों में पाला भी गिर सकता है। वहीं, कुछ इलाकों में गहरी धुंध छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना रहा तापमान
अंबाला           16.3             11.6
हिसार            21.9             6.2
करनाल          14.5             8.0
रोहतक            17.1             6.8
फरीदाबाद         14.4            7.1
नूंह                   12.6             8.6
सिरसा               23.1             7.6
पानीपत               13.0             7.9

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें