फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सैनी ने दिवाली पर दी शुभकामनाएं: कहा-लोकल फॉर वोकल अभियान को बनाएं मजबूत, स्वदेशी उत्पादों को दें बढ़ावा

Mon, 20 Oct 2025 12:21 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने दीपावली के पर्व पर देश और प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सरकार ने लोगों से लोकल फॉर वोकल को अपनाने की अपील की है जिससे भारत आत्मनिर्भर का संकल्प पूरा हो सके। 
विज्ञापन
छोटी दीपावली पर दीप जलाते सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री खट्टर - फोटो : @BJP4Haryana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवाली के अवसर पर लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने 'लोकल फॉर वोकल' अभियान को मजबूत करते हुए कहा कि इससे भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सकेगा। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी मुहिम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। 
विज्ञापन




जीएसटी सुधार लोगों के लिए दिवाली का तोहफा: मोहन लाल बड़ौली

इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा पीएम मोदी ने जीएसटी में सुधार के बाद भारत के लोगों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा भारत के आत्मनिर्भर होने का संकल्प स्वदेशी अपनाने से होगा। उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं की खरीद की अपील की।
 
विज्ञापन

स्वदेशी दीयों से मनाएं दिवाली: उद्योग मंत्री 

हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ स्वदेशी दीयों से दिवाली मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों पर खर्च प्रत्येक रुपया देश के कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को समर्थन देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाल ही में त्योहारी सीजन पर स्वदेशी खरीदारी को प्रोत्साहित करते हुए कहा, "गर्व से कहो, हम भारतीय उत्पाद खरीदें।" उन्होंने लोगों से खरीदे गए स्वदेशी सामान की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की भी अपील की ताकि यह जनआंदोलन बने। 



हरियाणा सरकार ने लोकल फॉर वोकल लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा यह आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करने का हिस्सा है, जिसमें हरियाणा सरकार भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। दिवाली के इस पावन पर्व पर स्वदेशी उत्पाद अपनाकर हम न केवल अपनी परंपराओं को संरक्षित करेंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें