फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 50 लाख परिवारों को फायदा: 500 रुपये में गैस सिलेंडर के लिए पोर्टल लांच, घर बैठे मिलेगा लाभ

Mon, 12 Aug 2024 10:51 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के 50 लाख परिवारों को प्रदेश सरकार की स्कीम का फायदा मिलेगा। नायब सैनी सरकार ने गरीब परिवारों के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच कर दिया है। 
विज्ञापन
गैस सिलेंडर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये का घरेलू गैस सिलेंडर देने के लिए सोमवार को हर घर-हर गृहिणी पोर्टल लांच किया। अब उपभोक्ता घर बैठे https.//epds.haryanafood.gov.in लिंक पर पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं। अंत्योदय परिवार के लोग एक वर्ष में 12 सिलेंडर भरवा सकते हैं। गैस सिलेंडर भरवाने पर शेष राशि (500 रुपये से अधिक) प्रत्येक मास उनके खाते में वापस डाली दी जाएगी। इसकी सूचना उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पोर्टल लांच करते हुए कहा- भाजपा की डबल इंजन सरकार का उद्देश्य है कि गरीब और अंत्योदय परिवार के जीवन को सुगम बनाना है। इसी कड़ी में पोर्टल के तहत लगभग 50 लाख बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा। सिलेंडर पर 500 रुपये अधिक खर्च होने वाली राशि हरियाणा सरकार वहन करेगी। 

सात अगस्त को सीएम नायब सिंह सैनी ने जींद में घोषणा की थी। इस योजना से प्रदेश की बहनों को 1500 करोड़ रुपये सालाना का लाभ मिलेगा। इस मौके पर खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें