फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और किन्नरों में तनातनी

Tue, 15 Oct 2013 09:15 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सिरसा में गउशाला रोड पर गुग्गामाड़ी मंदिर के सामने मां भगवती जागरण के लिए मंगलवार सुबह सड़क पर मंच लगाए जाने का कुछ लोगों ने विरोध करते पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंच हटाने के लिए कहा तो जागरण के आयोजक किन्नर भड़क उठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

काफी तनातनी के बाद जागरण आयोजन की अनुमति मिली, लेकिन साथ ही अगली बार सड़क पर मंच न बनाने की हिदायत दी गई।

उधर, किन्नर समाज से कहा कि जब शहर के दूसरे स्थानों पर सड़क पर जागरण हो सकता है तो गउशाला रोड पर क्याें नहीं।

मंगलवार को गउशाला रोड पर मंच बनाया जा रहा था तोे कुछ युवकों ने तिराहे पर अवरोधक लगाकर रास्ता बंद कर दिया। ऐसे में वाहन गलियों से होकर जाने लगे।

इस पर गली निवासियों ने नाराजगी जताई। थाना शहर के एसआई शिवनारायण पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मंच को सड़क से हटाने के लिए कहा।

इस पर किन्नर समाज भड़क उठा। किन्नर समाज की संजू महंत, आत्माराम महंत, शीनू महंत, नगीना, रीना, नानकी, नेहा, गोपी, मोहल्ला वासी सूरज कुमार, प्रवीन कुमार, राजेश, रिंकू आदि ने नारेबाजी की।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद के पति हरनाम दास रिंकू, पूर्व पार्षद सुशील कुमार सैनी, वाल्मीकि नेता जय किशोर, राजेश कुमार, विक्रम आदि मौके पर पहुंचे।

पुलिस वाले इस जिद पर अडे़ थे कि आधी सड़क पर ही मंच बनाया जाए जबकि प्रदर्शनकारी मंच हटाने के लिए तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें