फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: बेटी की जन्मदिन पार्टी में युवक को बुलाया, शराब पीने से मना करने पर बांधकर पीटा

Sat, 21 Sep 2024 11:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

सुनील ने बताया कि उसने शराब पीने से मना किया तो वो गाली-गलौच करने लगे। फिर उन्होंने उसे डंडे के बल पर जबरन शराब पिलाई और उसे बांध दिया। आरोपी ने सुबह करीब तीन बजे उसे पीटा। इसके बाद उसे वहां से ले गए और रास्ते में भी चोटें मारी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में जन्मदिन पार्टी में बुलाकर चरखी निवासी एक युवक से मारपीट की गई। घायल का कहना है कि उसके शराब पीने से मना करने पर उसे बांधकर डंडों से पीटा गया। एसपी कार्यालय में दी शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी कार्यालय में दी शिकायत में चरखी निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि 11 सितंबर को शाम करीब 8 बजे उनके गांव का रवि उसे बाइक पर उसकी बेटी की जन्मदिन पार्टी देने की बात कहकर ले गया। समसपुर बाईपास पर पहुंचकर उसने कपिल व कुलदीप को भी बुला लिया। इसके बाद उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी।

सुनील ने बताया कि उसने शराब पीने से मना किया तो वो गाली-गलौच करने लगे। फिर उन्होंने उसे डंडे के बल पर जबरन शराब पिलाई और उसे बांध दिया। आरोपी ने सुबह करीब तीन बजे उसे पीटा। इसके बाद उसे वहां से ले गए और रास्ते में भी चोटें मारी। इसके बाद उसने वहां से भागकर अपना बचाव किया। उसके भाई बिजेंद्र ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें