फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: बंद होटल से शराब की बोतलों से भरे 23 कट्टे बरामद, अपराध शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर दी दबिश

Sat, 21 Sep 2024 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी। इसके बाद होटल में जाकर देखा तो 23 कट्टे रखे हुए मिले। 
विज्ञापन
शराब की बोतलें बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी-दादरी के पास लगते गांव रावलधी स्थित एक बंद होटल में दबिश देकर अपराध शाखा टीम ने अवैध बिक्री के लिए रखी देसी शराब जब्त की है। टीम ने मौके पर रखे 23 कट्टों से शराब की 840 बोतलें बरामद की। वहींं, यहां शराब रखने वाले का अभी पता नहीं चल पाया है और सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपराध शाखा में तैनात एसआई जगजीत सिंह की टीम समसपुर बाईपास पर अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थी। उस दौरान टीम को सूचना मिली कि भिवानी-दादरी रोड पर रावलधी बाईपास के नजदीक एक बंद होटल में अवैध बिक्री के लिए शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी। इसके बाद होटल में जाकर देखा तो 23 कट्टे रखे हुए मिले। 

टीम ने जब इनकी जांच की तो 11 कट्टों से पुलिस को शराब की 48-48 बोतलें बरामद हुईं जबकि दो कट्टों में 36-36 और 10 कट्टों से 24-24 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस टीम ने सभी कट्टों से शराब की 840 बोतलें बरामद कीं। टीम ने आसपास पूछताछ की, लेकिन शराब रखने वाले का सुराग नहीं लग पाया। बाद में पुलिस शराब को जब्त कर सदर थाने ले गई और वहां अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें