पहलवानों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि महादेव बलाली।
- फोटो : 1
बाढड़ा। गांव कादमा में दादी सेढ़ माता मंदिर मेंं वार्षिक मेला व कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। इस दौरान भक्तों ने मंदिर में पूजा की। आयोजित कुश्ती दंगल में प्रथम स्थान के लिए एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान रजत बहादुरगढ़ व संकेत इमलोटा के बीच मुकाबला हुआ।
निर्धारित समय में मुकाबला बराबर पर रहा। दूसरे स्थान के लिए पहलवान आशीष टिकान व मोहित फरीदाबाद के बीच कुश्ती लड़ी गई, यह मुकाबला भी बराबर रहा। तीसरे स्थान के लिए पहलवान चिराग गोधड़ी व अमन लकडि़या के मध्य कुश्ती हुई, यह मुकाबला भी बराबर रहा।
इस अवसर पर जनमानस सहायता फाउंडेशन के संयोजक समाजसेवी महादेव बलाली, हरियाणा स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमबीर घसौला ने पहलवानों को आशीर्वाद दिया।
महादेव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि कुश्ती पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों की प्रेरणा मिलती है। लोगों को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सहयोग करना चाहिए़। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल से ही सशक्त और अनुशासित समाज का निर्माण हो सकता है। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सुमेर सिंह, सुधीर, जिला पार्षद अशोक कादमा, सरपंच महेश, सरपंच सचिन मौजूद रहे।