फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शांतिपूर्वक हुआ गणित का पेपर, नहीं बना केस

Wed, 18 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा जिलेभर में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से पूरे जिले में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी वहीं उड़नदस्तों की टीमें भी लगातार निरीक्षण करती रहीं ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे। केंद्रों के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया था जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
परीक्षार्थियों ने परीक्षा को संतुलित बताया। कुछ विद्यार्थियों के अनुसार प्रश्न पत्र में आसान और मध्यम स्तर के प्रश्नों का अच्छा मिश्रण था जिससे उन्हें समय प्रबंधन में भी सहूलियत मिली। हालांकि कुछ सवालों को हल करने में थोड़ा अधिक समय लगा लेकिन अधिकांश विद्यार्थियों ने परीक्षा को सामान्य स्तर की बताया।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र उड़नदस्ता टीम के इंचार्ज रविंद्र ग्रेवाल ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। यह प्रशासन और शिक्षा विभाग की सख्ती और सतर्कता का ही परिणाम रहा कि परीक्षा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक आयोजित हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें