फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ बाबा मुखरामनाथ आश्रम पहुंचे पहलवान बजरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कपूरी स्थित सिद्ध बाबा मुखरामनाथ आश्रम में पहलवान बजरंग पूनिया वीरवार को सपरिवार मत्था टेकने पहुंचे। बजरंग पूनिया के परिवार ने मंदिर में बनी गोशाला के लिए ट्रैक्टर भी दान किया। ट्रैक्टर को बजरंग खुद चलाकर आश्रम में पहुंचे। वहीं, मंदिर महंत कृष्णनाथ ने कहा कि बजरंग पूनिया ने विश्व में भारत देश का मान बढ़ाया है और इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

कपूरी पहाड़ी रमतो 12 के महंत कृष्णनाथ व 18 के महंत संमुद्रनाथ ने पहलवान व उनके परिवार को आशीर्वाद दिया। दोनों महंत ने पहलवान बजरंग को चांदी की गदा भेंटकर सम्मानित भी किया। कृष्णनाथ ने कहा कि चोट के बावजूद ओलंपिक व वर्ल्ड चैंपियनशिप में बजरंग ने देश के लिए कांस्य पदक जीतकर युवा पहलवानों के लिए मिसाल पेश की है।
बजरंग पूनिया की मां ओमप्यारी व भाई हरेंद्र पूनिया ने कहा कि ओलंपिक व वर्ल्ड चैंपियनशिप की चोट से बजरंग पूनिया बिल्कुल उभर चुका है। जब वो वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने गया तब हमने भी दुआ मांगी थी कि अगर बजरंग देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगा तो उसके हाथों से हम गायों की सेवा के लिए ट्रैक्टर दान करवाएंगे। अपनी इस मन्नत को पूरा करने के लिए ही वो आश्रम पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें