फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : 626 उम्मीदवार जिला परिषद, ब्लॉक समिति, पंच और सरपंच के लिए मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। वीरवार तक की नामांकन की स्थिति देखें तो जिला परिषद, ब्लॉक समिति सदस्य, पंच व सरपंच के लिए सभी चारों ब्लॉक से 626 आवेदन आए हैं। सर्वाधिक 236 आवेदन पंचायत समिति सदस्य के लिए आए हैं। वहीं, जिला पार्षद के लिए 50, पंच के लिए 191 और सरपंच के लिए 149 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया वीरवार को भी जारी रही। राजकीय विद्यालयों में पंच-सरपंच पद के और खंड कार्यालयों में पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पत्र प्राप्त किए गए। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को जिला पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने प्राप्त किए। अभी तक दादरी में जिला पार्षद पद के लिए 50 उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं। इनमें से 40 उम्मीदवारों ने वीरवार को ही नामांकन पत्र जमा करवाया है।
बौंद खंड में पंचायत समिति सदस्य पद के 57 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करवा चुके हैं। वीरवार को बौंद खंड कार्यालय में निर्वाचन पंजीयन अधिकारी व कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण के समक्ष 40 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों से नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां बुधवार तक पंच पद के लिए 22 प्रत्याशी व सरपंच पद के 18 प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

- झोझू खंड में पंचायत समिति के 50 उम्मीदवार
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि झोझू खंड में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 31 उम्मीदवारों ने नगराधीश एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी नरेंद्र कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक यहां से 50 उम्मीदवार पंचायत समिति सदस्य का फार्म जमा कर चुके हैं। झोझू ब्लॉक में सरपंच पद के 33 व पंच पद के 41 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाया है।
- दादरी खंड में अब तक सरपंच के 59 और पंच के 75 उम्मीदवार
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि दादरी खंड में नायब तहसीलदार व सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कृष्ण कुमार के समक्ष पंचायत समिति सदस्य पद के लिए शुक्रवार को 35 उम्मीदवार आए। यहां कुल उम्मीदवारों की संख्या 69 हो गई है। दादरी ब्लॉक में सरपंच पद के लिए 59 और पंच पद के लिए 75 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा करवा चुके हैं।
- बाढड़ा खंड की ये है स्थिति
बाढड़ा खंड में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वीरवार को 29 प्रत्याशियों ने एसडीएम व निर्वाचक पंजीयन अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें अनुसूचित वर्ग की तीन महिला व तीन पुरुष उम्मीदवार शामिल रहे। सामान्य वर्ग की 12 महिला प्रत्याशी व 11 पुरुष उम्मीदवारों ने बीडीसी मेंबर पद के लिए पर्चा दाखिल किया। पंचायत समिति के 60 उम्मीदवार अब तक बाढड़ा में नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। बाढड़ा ब्लॉक के गांवों में पंच पद के लिए 53 व सरपंच पद के लिए 39 उम्मीदवार नामांकन जमा करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें