फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: श्रमिकों ने दी मंत्री के आवास पर प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 21 Feb 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। भवन निर्माण कामगार यूनियन की ओर से 22 फरवरी को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर मांगों के लिए रोष जताया जाएगा। यूनियन के जिला संयोजक सुमेर सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को सरकार ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। अब तक अमल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

श्रमिक नेता रोशनलाल ने कहा कि भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का पोर्टल पिछले 10 माह से बंद है, जिससे मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस वर्ष नए आवेदन भी नहीं मांगे गए हैं। मनरेगा कार्यों पर अघोषित रोक से मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। यूनियन की प्रमुख मांगों में पोर्टल चालू करना, लंबित भुगतान जारी करना, मनरेगा में 200 दिन रोजगार देना, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये मासिक देना शामिल हैं। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो 28 फरवरी को अंबाला में श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें