फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रंगोली में नेहा ने पहले व नैना रही द्वितीय

Sat, 21 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सलाद सजावट, रंगोली व कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. रश्मि के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

सलाद सजावट प्रतियोगिता में छात्राओं ने पोषण व कलात्मकता का समन्वय प्रस्तुत किया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रवीना ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नीतू ने द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा ने पहला, नैना ने दूसरा व बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, नैतिक मूल्यों व सामाजिक संदेशों से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ किया। इस प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हर्षिता ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नैना ने दूसरा व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिल्पा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस दाैरन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. शिवानी, डॉ. नरेंद्र सिंह, जितेंद्र, डॉ. रीना माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें