फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: दोनों ठग सुनार की मिलीभगत से हांसी में तैयार करवाते थे बंधेल जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बंधेल (खोटे गहने) देकर सोने के जेवरात ठगने वाले दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि ठगी के इस खेल में हांसी का एक स्वर्णकार भी शामिल है। वो ही उन्हें बंधेल गहने तैयार करके देता था, जिन्हें बाद में वो अलग-अलग शहर में जाकर स्वर्णकारों को देकर चपत लगाते थे। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दादरी शहर के स्वर्णकारों ने शनिवार दोपहर दो ठगों को काबू किया था। शनिवार को भी ये ठग दो दुकानदारों को चपत लगा चुके थे जबकि तीसरे को चपत लगाने की तैयारी में थे। उसी दौरान स्वर्णकारों को उनकी चालाकी का पता चला गया और मौके पर डायल 112 टीम बुलाकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान हनुमान ढाणी निवासी रमेश और डीसी कॉलोनी निवासी अनूप के रूप में उजागर की। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गांधी नगर निवासी अजय सोनी ने शनिवार शाम पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो जगदीश ज्वैलर्स नाम से दुकान चलाता है। दो अप्रैल को रमेश व अनूप उर्फ धूप सिंह नाम व्यक्ति उनकी दुकान पर आए और धोखाधड़ी कर सोने की मिलावट अंगुठियां देकर असली गहने लेकर चले गए। शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने शहर की कई दुकानों पर ऐसा किया है। इस आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने सारे राज उगल दिए।
विज्ञापन

श्री राम ज्वैलर्स पर तैयार होते थे बंधेल गहने
पूछताछ में आरोपी रमेश ने बताया कि हांसी में श्रीराम ज्वैलर्स की सहायता से मिलावटी आभूषण तैयार करके अलग-अलग सुनारों की दुकानों पर जाकर बंधेल गहने देते थे और उनके बदले सोने के असली गहने वो ले लेते थे। मौका मिलता तो सोने के जेवरात को चोरी भी कर लेते थे।
सुनार की दुकान पर जाकर बनाते थे बेटा-बेटी की शादी का बहाना
आरोपियों ने बताया कि वो चपत लगाने के लिए सुनार की दुकान पर जाते थे और घर में बेटा या बेटी की शादी बताकर पुराने गहने देकर नए खरीदने की बात कहते थे। दो अप्रैल को दादरी शहर में तीन दुकानों पर जाकर उन्होंने ऐसा ही किया था।
बहादुरगढ़ में भी कर चुके वारदात
आरोपियों ने बताया कि गत फरवरी माह में वो बहादुरगढ़ शहर स्थित सुनार की दुकान पर इसी प्रकार बंधेल गहने देकर सोने के असली गहने प्राप्त कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने दादरी शहर में सुनारों के साथ ठगी करने की योजना बनाई।
ये सामान हुआ आरोपियों से बरामद
आरोपी रमेश से पुलिस ने सोने की दो अंगूठी और एक जोड़ी बाली, दो बंधेल अंगूठी व एक इंडिका बरामद की जबकि दूसरे आरोपी अनूप से एक सोने की अंगूठी और बाली समेत दो बंधेल अंगूठी बरामद की।
वर्जन::
आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान उन्होंने बताया कि वो हांसी स्थित श्रीराम ज्वैलर्स की मदद से बंधेल गहने तैयार करवाकर स्वर्णकारों को चपत लगाते थे। आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

शमशेर सिंह, प्रभारी, स्पेशल स्टाफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें