फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 बजे तक 30 मीटर से कम रही दृश्यता, सड़कों पर रेंगकर चले वाहन

Sun, 21 Jan 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर छाए कोहरे के बीच गुजरते वाहन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला में रविवार को अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर आठ किलोमीटर की गति से हवा चली। वहीं, सुबह के समय कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई और कोहरे के चलते ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। कोहरे की वजह से सुबह 10 बजे तक दृश्यता 30 मीटर तक बनी रही जिससे वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। 11 बजे बाद कोहरा हट सका।
विज्ञापन

आम जनजीवन पर ठंड का प्रतिकूल असर पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। पिछले 15 दिन से ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सुबह लगातार कोहरा छा रहा है जिससे मौसम में दोपहर तक ठंडक बनी रहती है। ठंड का फिलहाल रबी की फसलों पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ रहा है। किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि जरूरत के अनुसार फसलों की सिंचाई करते रहें।

वहीं, ठंड का असर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल पड़ रहा है और कई लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में सिविल अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित 300 से अधिक मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सेहत का ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- अगले 7 दिन तापमान ये रहने की उम्मीद
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
22 जनवरी- 13-6
23 जनवरी- 14-6
24 जनवरी-14-5

25 जनवरी-13-5
26 जनवरी-14-6
27 जनवरी-16-7
28 जनवरी- 17-8

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें