फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ठंड बढ़ते ही वायरल फीवर ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ओपीडी कटवाने के लिए लाइन में लगे मरीज।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में ठंड के बढ़ने के साथ ही वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। सिविल अस्पताल दादरी में रोजाना मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन दिनों अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1100 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, जिनमें से लगभग 300 मरीज बुखार, जुकाम और बदन दर्द जैसी वायरल संक्रमण संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन




सुबह-शाम ठंड, दोपहर को गर्माहट

मौसमी बदलाव के कारण वायरल संक्रमण बढ़ा है। सुबह-शाम ठंडक और दिन में हल्की गर्माहट के चलते लोगों को सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, थकान और बुखार की शिकायतें हो रही हैं। कई मरीजों में शरीर दर्द और गले में खराश जैसे लक्षण भी पाए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ये सभी लक्षण सामान्य वायरल फीवर से जुड़े हैं, लेकिन लापरवाही करने पर यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है।



30 प्रतिशत बढ़ी ओपीडी

सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में मरीजों की संख्या पिछले दो सप्ताह में करीब 30 प्रतिशत बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि मरीजों में अधिकतर बच्चे और बुजुर्ग हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में ठंड और मौसम के उतार-चढ़ाव का असर जल्दी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन




ठंडी हवा व धूल से करें बचाव

अस्पताल प्रशासन ने दवाइयों और जांच की पर्याप्त व्यवस्था की है। ओपीडी में अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है ताकि मरीजों को परेशानी न हो। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें, पर्याप्त पानी पीएं और खुले में ठंडी हवा या धूल के संपर्क से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें