चरखी दादरी। सरकार के विभिन्न विभागों में अनुबंध आधार पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को ई-सैलरी पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा। बिना मोबाइल नंबर के उन्हें सैलरी नहीं मिल पाएगी।
खजाना अधिकारी मंजू ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार अब ई-सैलरी पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक अनुबंधित कर्मचारी का मोबाइल नंबर होना जरूरी है। मोबाइल नंबर के बिना कर्मचारियों को पेमेंट नहीं की जा सकती है। पोर्टल इसे रोक देता है। ऐसे में अनुबंध आधार पर कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ई-सैलरी पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें। उन्होंने बताया कि इसके लिए कर्मचारी को संबंधित विभाग के कार्यालय से एक पत्र जिला खजाना कार्यालय के नाम प्रस्तुत करना होगा।