फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्रामीणों ने जोहड़, फिरनी और सड़क से कब्जे हटवाने के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Fri, 26 Jun 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन देने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे गांव भागवी के ग्रामीण।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव भागवी के ग्रामीणों ने जोहड़, फिरनी व सड़क से कब्जे हटवाने की मांग के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण समिंद्र उर्फ डब्ल्यू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि प्रमुख जोहड़ की जमीन पर कुछ लोगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा है जिससे जोहड़ का क्षेत्रफल सिमटता जा रहा है। जोहड़ में वर्षा का जल का पर्याप्त संचयन नहीं हो पाता जिससे बारिश का पानी गलियों व रिहायशी क्षेत्रों में भर जाता है। जलभराव होने पर मकानों में दरारें आ जाती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जोहड़ की खुदाई नहीं करवा रखी है। इसका दायरा कम होने के कारण जल्दी ही ओवरफ्लो हो जाता है जिससे मकानों में भी पानी पहुंच जाता है। ज्ञापन में बताया गया कि गांव में सड़क पर भी कथित अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। गांव भागवी से इमलोटा जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण से दिक्कत बन रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
समिंद्र उर्फ डब्ल्यू पहलवान ने कहा कि यदि समय रहते सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व सरपंच कृष्ण, पूर्व सरपंच सतबीर, पंच दिनेश कुमार, पंच संजय, लोकेश, सहदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें