चरखी दादरी। गांव छपार के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल सांगवान से उनके निवास पर मुलाकात की।
इस दौरान ग्रामीणों ने जहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की तो वहीं सरकार के माध्यम से गांव में विकास करवाने की मांग भी की। सांगवान ने ग्रामीणों को अधिकारियों के माध्यम से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
गांव छपार के ग्रामीण संतलाल, गुणपाल, भान सिंह, बलजीत, ररामफूल, हवा सिंह, मंजू, सुनीता, नीता व रजनी आदि शुक्रवार को दादरी में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निवास पर पहुंचे। उनको गांव की समस्याओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बिजली व पानी सहित गरीबों को प्लॉट दिलाने की मांग की। संवाद
फोटो 37
पूव मंत्री सतपाल सांगवान से मिलते छपार गांव के ग्रामीण। स्रोत : स्वयं