फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में उपकुलपति ने 225 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में छात्रों ,प्राध्यापकों के साथ उपकुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ में द्वितीय दीक्षांत समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने 225 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपकुलपति राजबीर सिंह व प्राचार्य डॉ. अनीता फौगाट ने मां सरस्वती केे चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राचार्य डॉक्टर अनिता रानी ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को असंभव को संभव बनाने पर जोर देना चाहिये। मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह का विद्यार्थी के जीवन में बहुमूल्य महत्व होता है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक आज हरियाणा में शिक्षण के लिये बढ़िया संस्थानों में से एक है। सफलता के लिए विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके किसी अन्य से प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अपने आपसे प्रतिस्पर्धा करनी चाहिये, ऐसे में सफलता अवश्य कदम चूमेगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्रों को उपकुलपति राजबीर सिंह ने प्रोत्साहन राशि देने का भी ऐलान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मास्टर छतर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सर्वांगीण विकास का आधार है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमरदीप ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 225 विद्यार्थियों को कलां, वाणिज्य, विज्ञान में स्नातक और इतिहास विषय मे स्नातकोत्तर डिग्रियां दी गई। कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम के समन्वयक राजेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में अपनी काबिलियत दिखाने का समय आ गया है। डॉ. प्रदीप कुंडू ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने की कामना की। डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी ठीक रखना चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें