फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन अभियान : 15 फीसदी किशोर असुरक्षित, नहीं लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने एक फरवरी से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाएं लगाने के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। मगर जिले के 15 फीसदी किशोर अभी भी वैक्सीन के सुरक्षा घेरे से बाहर है। ऐसे में इन पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अधिक रहेगा। लगातार सामने आ रहे संक्रमितों में बच्चों की संख्या भी काफी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 30 हजार किशोरों जिनकी उम्र 15 से 17 के बीच है को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। अब तक करीब 85 फीसदी को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मगर 15 फीसदी किशोर अभी भी वैक्सीन से हिचकिचा रहे है। ऐसे में उन पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा रहेगा। अब चूंकि स्कूल खुलने जा रहे है तो यह खतरा ज्यादा बढ़ गया है। पहले भी स्कूली बच्चों में संक्रमण बढ़ने के कारण स्कूल बंद करने जैसा फैसला लिया गया था।
संक्रमण का शिकार हो रहे बच्चे
तीसरी लहर के दौरान जिस तरह कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो इसमें बच्चे और किशोर भी इसका शिकार हो रहे है। पिछले दो दिन के दौरान भी 11 बच्चे संक्रमित हो चुके है।
विज्ञापन

152 किशोरों को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता के साथ-साथ वैक्सीनेशन अभियान पर जोर दिए हुआ है। वीरवार को 152 किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इनके अलावा 127 को एहतियातन वैक्सीन लगाई गई। वीरवार को कुल 1227 को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई। विभाग की ओर से अब तक सात लाख 98 हजार 403 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 420799 को पहली डोज और 374757 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
वर्जन ::::
हमारी टीम लगातार वैक्सीनेशन अभियान में जुटी है। हमारा प्रयास है कि सभी पात्रों को वैक्सीन लगाकर संक्रमण से सुरक्षित किया जाए। जो किशोर वैक्सीन से वंचित है, वे भी बिना किसी घबराहट के वैक्सीन लगवाए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम होता है।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें