फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बेमौसम बारिश, बदहाल मंडी...भीगने से सड़ने लगा अनाज

Sun, 10 May 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मंडी में बारिश से काला पड़ा गेहूं। 
विज्ञापन
बाढड़ा। अनाज मंडी की व्यवस्थाएं इन दिनों बेहद खराब स्थिति में हैं। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश ने मंडी में खुले आसमान के नीचे रखे गेहूं और सरसों को पूरी तरह भिगो दिया जिससे मंडी में बदबू फैल गई। भीगा हुआ अनाज काला पड़ने लगा है और उससे दुर्गंध उठ रही है।
विज्ञापन

मंडी में फैली बदबू से आसपास के दुकानदारों और किसानों को भी परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते उचित भंडारण और तिरपाल की व्यवस्था की जाती तो हजारों क्विंटल अनाज खराब होने से बच सकता था।
मंडी प्रशासन ने भी स्थिति गंभीर होने की बात स्वीकार की है। मंडी सुपरवाइजर जयप्रकाश सांगवान ने बताया कि बारिश के कारण अनाज भीगने से बदबू की समस्या पैदा हुई। आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खराब अनाज को बाहर निकालें। बाढड़ा मंडी में सफाई का अलग टेंडर नहीं होने के कारण दादरी मंडी से टीम बुलाकर सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भीगे अनाज को सुखाकर मिक्सिंग करने के प्रयासों पर एफसीआई सख्ती बरत रही है और हाल ही में तीन गाड़ियां गोदाम से लौटा दी गई हैं। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मंडी में सफाई और व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें