फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में निकले दो युवक चढ़े सीआईए के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजस्थान के सूरजा की ढाणी से सवा दो माह पहले बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को सीआईए ने पैंतावास कलां अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक बेचने की फिराक में पैंतावास कलां से दादरी आ रहे थे और गुप्त सूचना के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में धारा 411 के तहत केस दर्ज किया है जबकि राजस्थान में उनके खिलाफ धारा 379 के तहत पहले से केस दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वीरवार को सीआईए टीम अपराध की रोकथाम के लिए पैंतावास कलां अड्डे पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पैंतावास कलां निवासी रवि और नरेंद्र चोरी की बाइक लिए हुए है। कुछ देर बाद वो बाइक को बेचने पैंतावास कलां अड्डा होते हुए दादरी जाएंगे। सूचना के आधार पर सीआईए टीम अलर्ट हो गई और वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी।
कुछ देर बाद पैंतावास कलां की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आए। उन्हें रुकवाकर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान पैंतावास कलां निवासी रवि व नरेंद्र के रूप में बताई। उनकी बाइक पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी और वो कागज भी पेश नहीं कर पाए। उनसे पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों की मदद से यह बाइक गत 16 अक्तूबर को राजस्थान के तारानगर तहसील के गांव राजू की ढाणी से चोरी की थी। वीरवार को वो इसे बेचने दादरी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें