फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के जरिये भरे डिप्टी डीईओ के दो पद

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जहां डीईओ कार्यालय चल रहा है। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग लंबे समय से रिक्त पड़े डिप्टी डीईओ के 30 पदों को जल्द ही पदोन्नति के जरिये भरेगा। इसके लिए विभाग ने पात्र अधिकारियों से प्रमोशन के लिए आवेदन मांगे हैं। प्राचार्य वर्ग की वरिष्ठता सूची 1225 से 1450 तक के आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जिले में इस समय डिप्टी डीईओ के दो और बीईओ का एक पद खाली है।
विज्ञापन

इन अधिकारियों के पद रिक्त होने से शिक्षा प्रबंधन व शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के क्रियांवयन में बेहद दिक्कतें आ रही हैं। शिक्षा अधिकारी ही सभी प्रकार की फाइलों का निपटान करता है। इतना ही नहीं जिले में पेंशन, पेंशन रिवाइज, मेडिकल क्लेम व अन्य मामलों से संबंधित फाइलों के निपटान के लिए सेक्शन ऑफिसर का पद भी लंबे समय से रिक्त पड़ा है। इससे जिले में करीब दो हजार रिटायर्ड और तीन सेवारत कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी आ रही है। जिले में डिप्टी डीईओ के तीन पद स्वीकृत हैं। इस समय दो पद खाली पड़े हैं। इसी प्रकार जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी का एक पद पिछले दिनों भरा जा चुका है। जिले में तीन शिक्षा ब्लॉक हैं, जिनमें बौंद कलां, बाढड़ा व दादरी ब्लॅाक शामिल हैं।
एक सप्ताह के अंदर करना होगा आवेदन
अब सरकार ने डिप्टी डीईओ के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके आवेदन सात दिन के अंदर भेजना होगा। इसके बाद अगली प्रक्रिया पर विभाग की ओर से काम शुरू किया जाएगा। लंबे समय से पद खाली होने से कई प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

कार्यालय भवन न होने से भी आ रही दिक्कत
शिक्षा विभाग का अपना कार्यालय भी नहीं है। शिक्षा विभाग का कार्यालय इस समय शहर के कंडम राजकीय स्कूल भवन में चल रहा है। शहर के राजकीय स्कूल में ही बीईओ कार्यालय चल रहा है। इसके लिए भी नए भवन की जरूरत है। लघु सचिवालय निर्माण होने के बाद ही विभाग को कार्यालय मिलने की संभावना है। बाढड़ा शिक्षा विभाग कार्यालय के लिए भी नए भवन की जरूरत है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से पदोन्नति के मामले मांगे गए हैं। इस आशय का पत्र पहुंच चुका है। जिला मेें जल्द ही डिप्टी डीईओ के दोनों पद प्रमोशन से भरने की उम्मीद है। कुलदीप सिंह, जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें