फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नेशनल हाईवे 334बी पर दो डंपर भिड़े, एक चालक की मौत

Wed, 01 Jul 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक तासीम। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334बी पर गांव इमलोटा-झुझकवास के बीच सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक डंपर चालक की मौत हो गई जबकि उसका सहायक घायल हो गया। दो डंपरों के बीच आमने-सामने टक्कर हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मातनहेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल दादरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का उपचार कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव मंडावर निवासी 45 वर्षीय तासीम डंपर चालक था। वह मेरठ से डंपर लेकर खेड़ी बत्तर क्रशर जोन की ओर आ रहा था।
सोमवार रात करीब डेढ़ बजे जब उसका डंपर गांव इमलोटा और झुझकवास के बीच पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि डंपर चालक तासीम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद सहायक सलीम घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मातनहेल चौकी पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई महेश ने बताया कि घायल सलीम के बयान के आधार पर दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें