फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्कूल में छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी

Wed, 06 May 2026 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस चरखी दादरी की ओर से गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, अध्यापकों और स्कूल स्टाफ ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक ओमसिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए इसके महत्व को समझाया।
विज्ञापन

छात्राओं को ट्रैफिक संकेतों की जानकारी देते हुए रेड लाइट पर रुकने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरटेकिंग के नियमों का ध्यान रखने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने को कानूनन अपराध बताते हुए इसके दुष्परिणामों से भी अवगत कराया। साथ ही छात्राओं को अपने परिजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश प्रभावी रूप से दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें