चरखी दादरी। बस स्टैंड रोड पर बने नाले खुले पड़े हैं और इसके चलते दुकानदारों के अलावा राहगीर परेशान हैं। मंगलवार को व्यापारियों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी है।
बर्तन यूनियन के प्रधान सतवीर गौड़ ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि बस स्टैंड रोड पर प्रशासन ने मानसून के मद्देनजर नालों की सफाई कराई थी और उस दौरान इन पर रखीं स्लैब हटाई गई थीं। उन्होंने बताया कि नालों की सफाई के बाद विभाग ने खुला ही छोड़ दिया जिसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी और दुकानदार कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।