फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय डूबे, कक्षाओं में घुसा पानी.... यही है मॉडल संस्कृति स्कूल की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। डिप्टी सीएम के आदेशों की पालना के प्रति जिले के अधिकारी कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा शहर के मॉडल संस्कृति स्कूल में हुए जलभराव को देखकर सहज लगाया जा सकता है। गत दिसंबर माह में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला स्वयं स्कूल परिसर का जायजा लेने आए थे और उन्होंने यहां जलभराव का स्थायी समाधान जल्द करने के आदेश दिए थे। इस मानसून सीजन में वीरवार को हुई बारिश से स्कूल का मैदान तालाब बन गया। इतना ही नहीं स्कूल के शौचालय भी पानी में डूब गए और कक्षाओं के अंदर तक पानी भर गया। इसके चलते छुट्टियों के बाद पहले ही दिन स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

संवाददाता शुक्रवार को शहर के सरदार झाडू सिंह चौक समीप स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पहुंचा। दोपहर सवा 12 बजे यहां पहुंचे संवाददाता को स्कूल परिसर में डेढ़ से दो फुट पानी भरा मिला जबकि स्कूल के दो ब्लॉक में बने कमरों के अंदर तक पानी भरा था। यहां विद्यार्थी पानी से गुजरते मिले। एक विद्यार्थी ने कहा कि हर बार की यही कहानी है, दो महीने से पहले ये पानी सूखने वाला नहीं है।
बता दें कि राजकीय स्कूल का खेल मैदान मानसून की पहली ही बारिश में पिछले कई सालों की तरह ही तालाब का रूप ले चुका है। कक्षाओं के अंदर तक पानी पहुंच गया है। जबकि गत दिसंबर माह में जनप्रतिनिधियों की मांग पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला स्वयं यहां बनी जलभराव की स्थिति का जायजा लेकर गए थे। उस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग को आपसी तालमेल बनाकर समाधान की स्थायी योजना बनाकर मुख्यालय भेजने के आदेश दिए थे। इसके बाद इसके लिए बजट भी स्वीकृत किया गया, लेकिन अब तक धरातल पर हालात जस के तस है।
विज्ञापन

- पांच साल पुरानी है समस्या
संवाददाता की पड़ताल में सामने आया कि पिछले पांच सालों से हर मानसून सीजन में इस स्कूल में जलभराव की स्थिति बनती है और बारिश का पानी एक से लेकर चार माह तक भरा रहता है। यह मामला प्रशासन और शासन के संज्ञान में है, लेकिन बावजूद इसके स्थायी समाधान का इंतजार लंबा खींचता चला जा रहा है।
- 950 से अधिक हैं विद्यार्थी, पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में करीब 950 विद्यार्थी हैं। यहां बने दो ब्लॉक पानी में डूब गए हैं, जिसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा भी मंडरा गया है। गत साल की अगर बात करें तो जलभराव के चलते कक्षाएं शिफ्ट करने की योजना तक तैयार करनी पड़ी थी।
वर्जन::
डीसी को हम इस संबंध में पत्र लिख चुके हैं जिसके जरिये पानी निकासी करवाने की मांग की गई है। जलभराव के चलते विद्यार्थियों को दिक्कतें आना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

- जलधीर कलकल, डिप्टी डीईओ, शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें