फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सफाई व्यवस्था सुधारने को नप एक करोड़ से खरीदेगी रोड स्वीपिंग मशीन व एंटी स्मॉग गन

Sun, 24 May 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर परिषद की ओर से एक करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक मशीनों की खरीद की जाएगी जिसमें 55 लाख रुपये की लागत से एक बड़ी रोड स्वीपिंग मशीन और 45 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक एंटी स्मॉग गन खरीदी जाएगी। इन मशीनों के आने से शहर की मुख्य सड़कों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ने पर एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कर उसमें कुछ हद तक कमी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन

शहर में मुख्य सड़कों पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद के पास एक स्वीपिंग मशीन है लेकिन यह मशीन पुरानी हो चुकी है और इससे पूर्ण रूप से सफाई भी नहीं हो पाती जिससे मुख्य सड़कों पर दिनभर धूल जमी रहती है। गर्मी के मौसम में सड़कों के किनारे से उड़ने वाली धूल राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती है। इस समस्या के समाधान के लिए अब नगर परिषद की ओर से करीब 55 लाख रुपये खर्च कर अधिक क्षमता की हाईटेक स्वीपिंग मशीन खरीदी जाएगी। पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए इसका संचालन डीजल के बजाय सीएनजी से किया जाएगा।
45 लाख से खरीदी जाएगी एंटी स्मॉग गन
जिले में हर वर्ष नवंबर माह से लेकर फरवरी तक पर्यावरण प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहता है। एक्यूआई बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार एक्यूआई का स्तर बढ़ने पर एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जाना जरूरी होता है जिससे पर्यावरण प्रदूषण का स्तर कम हो सके। अभी तक जिले में एंटी स्मॉग गन न होने से दूसरे जिलों से मशीन मंगवानी पड़ती थी लेकिन अब नगर परिषद की ओर से करीब 45 लाख रुपये खर्च कर एंटी स्मॉग गन की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

वर्सन :
इन मशीनों की खरीद प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नगर परिषद का उद्देश्य शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना तथा पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित रखना है। इन दोनों की उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ये दोनों मशीनें काफी कारगर साबित होंगी। बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें