फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्राधिकरण की टीम ने लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

Sun, 24 May 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पूर्ण मार्केट में जागरूकता अभियान चलाते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह के निर्देशन व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला के मार्गदर्शन में शनिवार को स्थानीय पूर्ण मार्केट में पॉलिथीन मुक्त हरियाणा, प्लास्टिक मुक्त हरियाणा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पूर्ण मार्केट के प्रधान संदीप फोगाट, अधिकार रक्षक भूपेंद्र सिंह व रोहतास शर्मा ने मार्केट के दुकानदारों, उपभोक्ताओं एवं राहगीरों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। प्रधान संदीप फोगाट ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान साझा वैश्विक पहल है जिसका उद्देश्य लोगों को रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। अभियान के दौरान दुकानदारों एवं राहगीरों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल विवाह निषेध, राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष लोक अदालत, समाधान समारोह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर दुकानदार राजेश जांगड़ा, देवेंद्र, गिरीश सरदाना, सोमवीर शर्मा, सत्यम स्वामी, अतुल फोगाट, अजय कुमार, संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें