फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: इस वर्ष 2.28 लाख क्विंटल गेहूं अधिक तो 5.11 लाख क्विंटल सरसों की खरीद हुई कम

Thu, 07 May 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों में इस बार गेहूं की आवक ने पिछले साल के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है जबकि सरसों की खरीद अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई है। मार्केट कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 के दौरान गेहूं की रिकॉर्ड आमद दर्ज की जा रही है वहीं सरसों की आवक और खरीद में कमी देखी गई है। जिले में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए छह खरीद केंद्रों पर बुधवार शाम तक कुल 6.79 लाख क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 2,28,297 क्विंटल अधिक है जिससे स्पष्ट है कि इस बार किसानों ने गेहूं की फसल अधिक मात्रा में मंडियों में पहुंचाई है। वहीं पिछले वर्ष 2025-26 में कुल 4,50,893 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी।
विज्ञापन


सरसों की आवक घटी
दूसरी ओर सरसों की बात करें तो इस बार इसकी आवक अपेक्षाकृत कम रही है। पिछले साल जहां 6,86,941 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई थी और 49,706 क्विंटल निजी आढ़तियों की ओर से खरीदी गई थी, वहीं इस बार अब तक यह आंकड़ा काफी पीछे है। किसानों का कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कम होने के कारण उन्होंने सरसों को मंडियों में बेचने के बजाय भंडारण करना उचित समझा है, ताकि भविष्य में बेहतर दाम मिलने पर बिक्री की जा सके।
गेहूं के लिए 15,452 किसान पहुंचे मंडी
आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में अब तक 15,452 किसानों ने गेट पास कटवाकर गेहूं की फसल मंडियों में पहुंचाई है जबकि 8,232 किसानों ने सरसों की बिक्री की है। वर्तमान में कुल 2,25,119 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई है। खरीद केंद्रों पर अब तक 6,05,841 क्विंटल गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है। सरसों की खरीद के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1,02,691 क्विंटल की सरकारी खरीद और 1,03,187 क्विंटल निजी आढ़तियों की ओर से खरीदी गई है।
विज्ञापन

4.81 लाख क्विंटल की उठान
खरीदे गए गेहूं की उठान में भी तेजी देखी जा रही है। एजेंसियों की ओर से अब तक 4,81,435 क्विंटल गेहूं की उठान कर उसे गोदामों तक पहुंचाया जा चुका है। अधिकारियों का दावा है कि शेष गेहूं की उठान भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। सरसों की सरकारी खरीद अब लगभग बंद हो चुकी है और गेहूं की आवक भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में मंडियों में गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने की संभावना जताई जा रही

वर्सन:
पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष गेहूं की अधिक तो सरसों की कम आवक खरीद केंद्रों में पहुंची है। उठान एजेंसी लगातार खरीदी गई फसलों को गोदामों में पहुंचाने का काम कर रही है ताकि किसानों के खाते में समय पर भुगतान राशि पहुंच सके। - विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें