फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में चोरों ने दो दुकानों और एक मकान को बनाया निशाना

विज्ञापन
खेड़ी बूरा निवासी व्यक्ति के घर में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान और खुली अलमारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। चोर गिरोह ने सक्रियता दिखाते हुए एक ही रात में दो दुकानों और एक मकान को निशाना बनाया। शहर स्थित दोनों दुकानों से चोर नोटों की मालाओं समेत गड्ढी और हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए जबकि खेड़ी बूरा निवासी व्यक्ति के मकान से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हुई है। दुकानों में हुई चोरी के संबंध में सिटी थाना पुलिस ने और खेड़ी बूरा में हुई चोरी मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वारदात स्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम ने भी जायजा लिया। चोरों का एक ही रात में तीन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना जिला पुलिस को सीधी चुनौती है। चोरी की वारदातों पर एक रिपोर्ट...
विज्ञापन

जानिए....किस प्रतिष्ठान से क्या ले गए चोर
केस : 1- किराना स्टोर से माला समेत काजू-बादाम ले गए चोर
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक किराना स्टोर के दोनों ताले चटकाकर चोरों ने नोटों की माला और गड्ढी समेत सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक मनोज ने बताया कि उसकी दुकान से 50 हजार रुपये की माला, छह हजार रुपये की नोटों की गड्ढी, 25 किलोग्राम देसी घी और करीब 20 हजार के काजू-बादाम चोरी हुए हैं। मनोज ने बताया कि उसने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की।
केस : 2 - जरनल स्टोर से ले गए नोटों की माला और गड्ढी
जिस किराना स्टोर में चोरी हुई है उसके पास ही एक जरनल स्टोर है। वहां भी ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। जरनल स्टोर संचालक ललित ने बताया कि उसकी दुकान से दस हजार रुपये की नोटों की माला और 18 हजार रुपये की नोटों की गड्ढी चोरी हुई है। सुबह सात बजे पड़ोसी ने उन्हें दुकान में वारदात होने की सूचना दी और इसके तुरंत बाद वो प्रतिष्ठान पर पहुंचा। दुकान के अंदर का माजरा देखकर वो दंग रह गया और तत्काल उसने सिटी थाना पुलिस को उसकी और पड़ोसी की दुकान में हुई चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

केस : 3 - घर से 13 तोले सोने और 200 ग्राम चांदी के गहने चोरी -
खेड़ी बूरा निवासी जितेंद्र के मकान को भी रविवार रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। शिकायतकर्ता के अनुसार चोर उनके घर से 13 तोले सोने और 200 ग्राम चांदी के गहनों समेत 70 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। जितेंद्र ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे, लेकिन वारदात की उन्हें भनक तक नहीं लगी। सुबह जब वो सोकर उठे तो कमरे में रखी अलमारी खुली मिली और जांच करने पर उन्हें नकदी और गहने चोरी होने का पता चला। सदर थाना पुलिस को मकान मालिक ने शिकायत दी है।
चोरी की घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित प्रतिष्ठान मालिकों की शिकायत पर सिटी और सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर वारदात ट्रेस कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

- पवन कुमार, जिला पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें