फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ा, आज से आएगा मौसम में बदलाव

Mon, 23 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली। अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शनिवार को 21 डिग्री था। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। इस प्रकार शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान एक व न्यूनतम चार डिग्री बढ़ा है। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। रविवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 315 व न्यूनतम 250 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार रात को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनेगा और इस मौसम प्रणाली को अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमीं मिलेगी। इसकी वजह से कुछ भागों में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। तेज गति से हवा चलने से कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। चंद्रमोहन ने बताया कि इस मौसम प्रणाली का असर 24 दिसंबर तक रहेगा। उसके बाद हवा की दिशा उत्तरी होने से एक बार फिर से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस समय मौसम सरसों व गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें