फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों पर नहीं लगी रोक, डीसी ने 3 विभागों को लिखा पत्र

Sat, 04 Nov 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पाबंदी के बावजूद सड़क से गुजरता निर्माण सामग्री ले जाने वाला वाहन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले में शनिवार को छठे दिन भी हवा की स्थिति खराब रही। दूसरी ओर ग्रैप के तीसरे चरण अनुसार निर्माण सामग्री ले जाने वाले भारी वाहनों पर शनिवार को रोक लगी नजर नहीं आई। शहर के बाहरी क्षेत्रों से निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन बेरोक-टोक गुजरे जबकि नियमानुसार ये गलत है और शुक्रवार को ही डीसी मनदीप कौर ने गाइडलाइन जारी कर दी थी।
विज्ञापन

वहीं, निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों की रोड पर चलने की फोटो और वीडियो डीसी के पास भी पहुंची। इस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और शनिवार को ही पुलिस विभाग, माइनिंग विभाग और आरटीए को इन पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया।
डीसी मनदीप कौर की ओर से शनिवार को जारी किए गए आदेश पत्र में बताया गया कि क्रशर व माइनिंग जोन समेत निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों और निर्माण कार्याें पर ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने के चलते रोक है। इस संबंध में दो नवंबर को निर्देश भी दिए गए। बावजूद इसके संज्ञान में आया कि पाबंदी संबंधी आदेश की अवहेलना हो रही है। निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन माइनिंग जोन से निकलकर सड़कों तक पहुंच रहे हैं। ग्रैप के तीसरे चरण के मद्देनजर इन पर रोक लगाई जाए। अगर इसमें ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारी के पास रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
विज्ञापन


- सामान्य दिनों में प्रतिदिन चलते हैं पांच हजार डंपर
सामान्य दिनों की बात करें निर्माण सामग्री लेकर जिले से प्रतिदिन करीब पांच हजार डंपर गुजरते हैं। हालांकि शनिवार को निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों की संख्या कम जरूर आंकी गई, लेकिन इन पर पूर्णतया रोक नहीं लग पाई।

- शाम को आसमान में बढ़ा स्मॉग
वैसे तो शनिवार सुबह ही आसमान में स्मॉग छा गया, लेकिन धूप निकलने के बाद इसमें कमी आई। वहीं, शाम करीब पांच बजे के बाद फिर से स्मॉग बढ़ना शुरू हो गया और सात बजे तक इसका प्रकोप और बढ़ गया। स्मॉग के चलते लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें