फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खनन क्षेत्र से प्रभावित गांवों समेत अन्य जगहों पर अब तक खनन अधिकोष से करवाए जा चुके 22 करोड़ के विकास कार्य

Sat, 04 Nov 2023 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पिचोपाकलां स्थित माइनिंग जोन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। पहाड़ों में खनन से प्राप्त राजस्व में से कुछ हिस्सा प्रभावित गांवों के विकास कार्याें पर खर्च हो रहा है। पिछले चार साल में खनन अधिकोष से 22 करोड़ रुपये के कार्य करवाए गए हैं। इनके तहत गांवों में पानी की टंकी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, ओपन जिम व सड़क आदि सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी जिले में 9 खनन क्षेत्र हैं। इसके अलावा जिले में करीब 260 क्रशर भी हैं, जहां से प्रतिदिन लाखों टन भवन निर्माण सामग्री प्रदेश के अन्य जिलों के साथ दूसरे प्रदेशों में भी जाती है। खनन कार्य से प्राप्त राजस्व में से कुछ हिस्सा खनन क्षेत्र से प्रभावित गांवों के विकास कार्याें के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने पर खर्च किया जाता है। इसके अलावा सरकार को भी प्रतिमाह करीब 30 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है। खनन अधिकोष से पीडब्ल्यूडी विभाग, जिला खेल अधिकारी, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग को बजट आवंटित कर विकास कार्य करवाए गए हैं। संवाद
जानिये... किस विभाग को आवंटित की गई कितनी राशि
विभाग का नाम - जारी राशि
पीडब्ल्यूडी - 2.53 करोड़
खेल विभाग - 20 लाख
रेडक्रॉस सोसायटी - 1.50 करोड़
बाल विकास विभाग - 10 लाख
एक्सईएन पंचायत विभाग - 7.60 करोड़
पुलिस विभाग - 10 लाख
डीआईटीएस - 50 लाख

बीडीपीओ दादरी- 60 लाख
बीडीपीओ झोझूकलां- 26 लाख
बीडीपीओ बाढड़ा - 10 हजार
बीडीपीओ बौंदकलां - 10 हजार

जिला शिक्षा अधिकारी- 22.86 लाख
ईओ नगर परिषद - 5 लाख

सीईओ जिला परिषद - 9.46 करोड़
उपायुक्त कार्यालय - 1.53 लाख



- इन गांवों में करवाए गए ये विकास कार्य
गांव छपार में अटेला माइनर स्थित लोहानी रोड पर पर पुलिया निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च हुए। कलाली राजकीय स्कूल से कलियाणा झोझू रोड तक सड़क निर्माण पर साढ़े 17 लाख रुपये, गांव खेड़ी बत्तर फिरनी के लिए 30 लाख, गांव कलियाणा से खेडी बूरा लिंक सड़क निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन




- जिले के इन गांवों में है खनन क्षेत्र

जिले में फिलहाल 9 गांवों में खनन कार्य होता है। इनमें अटेला कलां, कलियाणा, मानकावास, खेड़ी बूरा, खेड़ी बत्तर, मैहड़ा, झोझूकलां, पिचोपाकलां, डांडमा आदि गांव शामिल हैं।




- इन गांवों को मिली ओपन जिम, लाइब्रेरी और अन्य की सुविधा
गांव का नाम - विकास कार्य - राशि खर्च
शीशवाला - ओपन जिम - 5 लाख

महराणा - ओपन जिम - 5 लाख

धनासरी - ओपन जिम - 5 लाख
श्यामकलां - ओपन जिम - 5 लाख

हुई - ओपन जिम - 5 लाख
खेड़ी बत्तर - ओपन जिम - 5 लाख

कारीधारणी - लाइब्रेरी - 5 लाख
द्वारका - बीसी चौपाल रिपेयर- 3.17 लाख

द्वारका - किसान भवन रिपेयर - 3.35 लाख
नरसिंहवास - ओपन जिम - 5 लाख

नरसिंहवास - वाॅकिंग ट्रैक व गली मरम्मत- 6 लाख
उण - ओपन जिम - 5 लाख

झोझूकलां - ओपन जिम - 5 लाख

- वर्ष 2023 में इन सड़कों का करवाया निर्माण
सड़क - लंबाई - लागत राशि
पिचोपा अप्रोच रोड- 4.20 किलोमीटर- 3 करोड़
गोकल अप्रोच रोड - 0.88 किलोमीटर- 65 लाख
कलियाणा घसोला रोड ब्रिज- - 25 लाख



जिला खनन अधिकोष से बजट खनन प्रभावित गांवों के अलावा अन्य विकास कार्यों के लिए खर्च किया जाता है। वहीं, हमारी टीम खनन क्षेत्र के प्रतिष्ठान संचालकों को को समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

-कोमल कुमार, खनन अधिकारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें