फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोडवेज बेड़े में 77 बसों की कमी, यात्री झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
बसों की कमी के चलते पायदान पर खड़े होकर सफर करते यात्री।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बीचोंबीच बने बस स्टैंड का एकतरफ दायरा छोटा पड़ रहा है तो दूसरी ओर डिपो के बेड़े में बसों की कमी बनी है। दोनों खामियों का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मौजूदा समय में तो डिपो के बेड़े में 76 बसें कम हैं और इसका असर सीधे तौर पर परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। वहीं, डिपो अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बसों की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


24 कैनाल 10 मरला में बने दादरी बस स्टैंड से प्रतिदिन 40 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। बस स्टैंड परिसर का दायरा छोटा रहने से बूथ संख्या में विस्तार नहीं हो पा रहा और यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। बूथ संख्या कम रहने से कई बसें बिना बूथ ही इधर-उधर खड़ी हो रही हैं और यात्रियों के लिए इन बसों को ढूंढना आसान नहीं है। वहीं, रोडवेज बेड़े में बसों की कमी के कारण सोसायटी की बसों में यात्री सफर करने को विवश हैं और बस संचालक चांदी कूट रहे हैं। बसों की कमी से जहां परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है तो वहीं यात्रियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

फिलहाल 101 बसें, 177 की है जरूरत

गौरतलब है कि फिलहाल परिवहन विभाग के बेड़े में बसों की कुल संख्या 101 है। इनके अलावा 15 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही हैं। नियमानुसार डिपो के बेड़े में 177 बसें होनी चाहिए और फिलहाल 76 बसों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन


बस स्टैंड रोड पर लगा रहता है जाम

बस स्टैंड मुख्य बाजार रोड पर है। बसों के बस स्टैंड परिसर से प्रवेश करने और बाहर निकलने के कारण बस स्टैंड रोड की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रहती है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सोसायटी की 63 बसें चलती हैं प्रतिदिन

रोहतक, झज्जर, नारनौल व भिवानी आदि रूटों पर जमींदारा सोसायटी की 63 बसें दौड़ रही हैं। रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्री मजबूरीवश सोसायटी की बसों में सफर करने को विवश हैं। अगर विभाग के पास पर्याप्त रोडवेज बसें हो तो राजस्व भी बढ़ेगा।

-बस स्टैंड स्थानांतरण के लिए मुख्यालय को अवगत करवाया हुआ है। वहां से टीम आकर जगह का निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही बूथों की संख्या में इजाफा हो सकेगा। वहीं, सरकार की ओर से बसें खरीदने की घोषणा हो चुकी है और दादरी डिपो को भी जल्द नई बसें मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, चरखी दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें